Saturday 26 March 2011

भारत को रंगीन बनाऊंगा

मै रंगों का एक प्यार भरा बादल
बन सपनों का झंकार भरा पायल
आया हूँ बरसने सजाऊंगा हर सपने
पराये हो या अपने हर रंग लगाऊंगा
खुद रंग बन जाऊंगा सबको रंगीन बनाऊंगा
जो बचना चाहोगे रंगों से कहाँ जाओगे
डूब जाओगे इन रंगों में
रंगों की घटा बन बरस जाऊंगा
सबके दिलो में उतर जाऊंगा
मै रंगों का एक प्यार भरा बादल !

लाल रंग से सुहागन बनाऊंगा
पीले रंग से दोस्त बनाऊंगा
हरे रंग से जीना सिखाऊंगा
धानी रंग से चुंदरी रंग जाऊंगा
काले रंग से नजर बचाऊंगा
सिन्दूरी रंग से दुल्हन बनाऊंगा
गेरुए रंग से शांति लाऊंगा
और खुद सफ़ेद रंग में डूब
रंगहीन हो जाऊंगा संगीन हो जाऊंगा
जो रंगहीन है दीन है हीन है
साधन विहीन है फिर भी रंगीन है
उनमे प्यार का रंग सजाऊंगा
उन्हें रंगीन बनाऊंगा
योगी बन कुछ यूंही
अबकी होली मनाऊंगा
मै रंगों का एक प्यार भरा बादल
भारत को रंगीन बनाऊंगा !


  यह कविता क्यों ? देशप्रेम का रंग सभी रंगों में श्रेष्ठ होता है इसलिए अपने लिए नहीं देश के लिए होली खेले जिसमे कोई बंधन या पहचान का रंग नहीं होता बल्कि सब रंग एक संग होता है ! होली खेले उनके साथ जिनके संत कोई नहीं खेलता जी

No comments:

Post a Comment